Skip to main content

Blogger Free Custom Template से Copyright footer Credit Link कैसे हटाए

Blogger Free Custom Template से Copyright footer Credit Link हटाए? केवल 5 मिनट

हाल ही में मेरी साइट पर एक व्यक्ति ने कमेंट किया कि सर कस्टम टेंप्लेट से Copyright footer Credit Link को कैसे हटाए? या चेंज करें! तो आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे, कि आप अपने ब्लॉगर ब्लॉग मैं यदि थर्ड पार्टी फ्री कस्टम टेंप्लेट का उपयोग करते हैं। तो उसमें जो टेंपलेट क्रिएटर साइट के Copyright footer Credit Link होते हैं। उन्हें आप कैसे हटा सकते हैं। उन्हें अपनी साइट से कैसे छुपा सकते हैं, और उसकी जगह अपनी साइट का फुटर क्रेडिट लिंक कैसे जोड़ सकते है।

Blogger Free Custom Template से Copyright footer Credit Link हटाए? केवल 5 मिनट
Blogger Free Custom Template से Copyright footer Credit Link कैसे हटाए

तो जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पड़े, नहीं तो आप Copyright footer Credit Link हटाने के बारे में नहीं जान पाएंगे, चलिए शुरू करते हैं।

क्या मुझे थर्ड पार्टी फ्री कस्टम टेंप्लेट यूज़ करना चाहिए?

सबसे पहले मैं आपकी एक फ्री टेंप्लेट की गलतफेमी दूर कर देता हूं। कि आपको अपने ब्लॉगर ब्लॉग के लिए फ्री कस्टम templates का use करना चाहिए या नहीं।

दोस्तों फ्री टेंप्लेट के अंदर आपको कहीं सारी कमियां मिलती यदि आपको html कोडिंग का अच्छा ज्ञान है। तो आपके लिए फ्री टेंप्लेट भी एक paid टेंप्लेट से कम नहीं है, आप उसमें उन सभी कमियों को दूर कर सकते हैं, यदि आपको एचटीएमएल कोडिंग का ज्ञान है।

यदि आपको एचटीएमएल कोडिंग का ज्ञान नहीं है। तो मेरी सलाह है, कि आप एक paid टेंप्लेट खरीद कर अपनी साइट में अपलोड करें। नहीं तो आप ब्लॉगर द्वारा निर्धारित आपके ब्लॉग theme Options में जो कहीं सारे टेंपलेट है। उन्हें यूज करें वह पूरी तरह से मोबाइल फ्रेंडली होते हैं, और हर प्रकार के device पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

और उनके रंग, फॉन्ट, बॉडी फोंट, कलर आदि चेंज करने के लिए थीम डिजाइनर का उपयोग भी कर सकते हैं।

लेकिन थीम डिजाइनर फ्री कस्टम टेंप्लेट या थर्ड पार्टी कोई भी कस्टम template के लिए उपलब्ध नहीं है। यह कस्टम टेंप्लेट के लिए काम नहीं करेगा।

फ्री कस्टम टेंप्लेट में अजीब कमियां।

जरूरी नहीं कि यहां पर जो मैं आपको फ्री टेंप्लेट की कमी बताने वाला हूं, वह सभी टेंप्लेट के अंदर हो, कहीं सारे टेंपलेट ऐसे होते हैं। जिनमें यह कमी नहीं होती है।

यह तो तय है, कि हर फ्री टेंप्लेट के अंदर उस टेंपलेट क्रिकेटर साइट का फुटर क्रेडिट लिंक होता हैं। इसमें आपको कोई दिक्कत भी नहीं है, और आप इसे नहीं भी हटाते हैं, तो भी आपको कोई दिक्कत नहीं होने वाली।

लेकिन कहीं सारे टेंप्लेट ऑटोमेटिक आपकी साइट से विजिटर्स को उस साइट पर रीडायरेक्ट करते हैं। जिस साइट ने वह फ्री कस्टम टेंप्लेंट क्रिएट किया है, जिस साइट का html coding license अधिकार उस टेप्लेट के अंदर है।

यह समस्या हर बार नहीं होती है, यह कभी-कभी होती है। लेकिन एक समस्या है, जो हर बार हो सकती है।

जैसेः जब कोई विजिटर गूगल पर क्वेरी सर्च करता है, और वहां पर आपकी साइट के कोई सर्च नतीजे आते हैं। और वह उपयोगकर्ता आपकी साइट के उस मैन टाइटल नतीजे पर क्लिक करने के बजाए। उसके नीचे इस पेज का अनुवाद करें लिंक पर क्लिक करता है, तो वह आपकी साइट पर आकर उस साइट पर रीडायरेक्ट हो सकता है। जिस साइट ने वह कस्टम टेंप्लेट क्रिएट किया है, और उस साइट का आपके टेंप्लेट पर सर्वाधिकार सुरक्षित है।

हालांकि जैसा कि मेंने ऊपर बताया यह समस्या सभी कस्टम टेंपलेट के अंदर नहीं होती है, इसीलिए आप निश्चिंत रह सकते हैं।

और यदि आप कस्टम टेंप्लेट use कर ही रहे हैं, तो ज्यादा हैवी डिजाइन टेंपलेट का उपयोग न करें। क्योंकि उसमें बहुत अधिक कोडिंग होगी, और वह आपके ब्लॉग को धीरे लोड करेगा। उसका loading समय बढ़ जाएगा, साइट धीरे लोड होने की वजह से आपकी साइट उछाल दर बढ़ेगी। विजिटर आपकी साइट पर पहुंचने से पहले बाहर निकल जाएंगे, और आपकी गूगल पर रैंकिंग भी घटेगी।

इसलिए यदि आप कोई फ्री टेंप्लेट यूज कर रहे हैं, तो वह काफी हल्का और सिंपल डिजाइन टेंप्लेट उपयोग करें। क्योंकि विजिटर साइट की डिजाइन देखने के लिए नहीं आर्टिकल पढ़ने के लिए आएंगे। यदि आपकी साइट के आर्टिकल अच्छे होंगे पढ़ने लायक होंगे, तो विजिटर कमेंट भी करेंगे, और शेयर भी करेंगे। और Google पर साइट की रैंकिंग भी सुधरेगी।

तो दोस्तो ऊपर आपने देखा, कि फ्री टेंप्लेट के अंदर क्या-क्या कमियां हो सकती है। आपको कौन सा कस्टम टेंपलेट यूज़ करना चाहिए। चलिए अब हम जानते हैं, कि एक free कस्टम टेंप्लेट के अंदर जो Copyright footer Credit Link होते हैं। उन्हें कैसे हटाए, और उसकी जगह अपनी साइट का Copyright footer Credit Link कैसे ऐड करें।

ब्लॉगर फ्री कस्टम टेंप्लेट से फूटर क्रेडिट लिंक कैसे हटाए या चेंज करें

इसके लिए आप अपने ब्लॉगर थीम की html coding ओपन करें, और थीम <body> सेक्शन में सबसे एंड Copyright footer Credit Link तक पहुंचें। और यह काफी आसान है, आप सीधे विजिट पर जाएं विकल्प के जरिए सबसे एंड वाला कोड सिलेक्ट करके footer Credit Link तक जल्दी पहुंच सकते हैं। उसी एंड वाले कोड के नीचे यह कॉपीराइट फूटर लिंक होता है। जो उस साइट का होता है, जिसने वह टेंपलेट बनाया है। या जिसका वह अधिकारित टेंपलेट है।

मैं आपको बता दूं, कि आप इस Copyright footer Credit Link को अपने टेंप्लेट से पूरी तरह से नहीं हटा सकते। लेकिन हां आप अपने ब्लॉगर होमपेज से इन्हें छुपा सकते हैं, इसके लिए आपको एक कोड जोड़ने की जरूरत है।

जो आपकी साइट का कॉपीराइट दर्श आएगा, और उस टेंप्लेट क्रिएटर साइट का कॉपीराइट फुटर लिंक छूपाएगा।

उस कोड को डाउनलोड या पर प्रतिलिपि बनाने के लिए यहां पर क्लिक करें, और उस कोड को या तो अपने डिवाइस में डाउनलोड कर ले, या उसकी प्रतिलिपि बना ले।

तो मेरे द्वारा दिए गए कोड की प्रतिलिपि बनाने के बाद आपको अपने ब्लॉगर थीम में वापस आना हैं। और अपने उस Copyright footer Credit Link पर नजर डालनी है।

आप देखेंगे कि वहा पर कुछ <div> सेक्शन दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें आप नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं। मेरी साइट के कस्टम ब्लॉगर टेंप्लेट के अंदर एक साथ पांच <div> सेक्शन बनाए गए हैं ।

Blogger Free Custom Template से Copyright footer Credit Link हटाए? केवल 5 मिनट
यह इमेज footer Credit Link से ऊपर <div> सेक्शन दर्शा रही है। | Blogger Free Custom Template से Copyright footer Credit Link कैसे हटाए

यह <div> सेक्शन क्लास के साथ बनाए जाते हैं, ताकि इन्हें style.css में डिजाइन किया जा सके, इनको बैकग्राउंड, मार्जन, पेडिंग आसानी से दिया जा सके। इसलिए इतने <div> सेक्शन class के साथ बनाए गए हैं।

लेकिन आपकी ब्लॉगर थीम के अंदर इससे कम या अधिक <div> सेक्शन हो सकते हैं।

तो आपको यहां पर ध्यान देने की जरूरत है, कि यदि आप अपने blogger footer Credit Link का बैकग्राउंड डिजाइन, पेंडिंग, मार्जन सब वैसे ही रखना चाहते हैं। जैसे टेंपलेट क्रिएटर साइट के footer Credit Link का डिजाइन है, तो आपको नंबर 5 वाले सेक्शन से ऊपर अपना कोड लगाना होगा। यानी एक <div> सेक्शन आपको नीचे ऑलरेडी छोड़ना है, क्योंकि वह <div> सेक्शन उन टेंप्लेट क्रिएटर साइट का है। जो उनके लिंक और उनका footer Credit टेक्स्ट दर्शा रहा है।

Blogger Free Custom Template से Copyright footer Credit Link हटाए? केवल 5 मिनट
एक <div> सेक्शन छोड़कर अपना footer Credit Link कोड पेस्ट करें | Blogger Free Custom Template से Copyright footer Credit Link कैसे हटाए

जैसा कि मैंने ऊपर बताया, कि आपके ब्लॉगर टेंप्लेट के अंदर <div> सेक्शन कम या अधिक हो सकते हैं। लेकिन आपको एक <div> सेक्शन हमेशा, अपने footer credit कोड को चिपकाते समय नीचे छोड़ना है। क्योंकि वह <div> सेक्शन उन टेंप्लेट क्रिएटर साइट के footer Credit Link से कनेक्ट रहता है।

ध्यान देंः जब आप हमारे द्वारा दिए गए कोड को ऊपर बताए गए अनुसार चिपका देते हैं। तो आपको एक क्लोजिंग </div> सेक्शन बनाने की जरूरत है, जिसे हमने ऊपर स्क्रीनशॉट में एक छोटे गोले के अंदर दर्शाया है।

यदि आप ऐसा </div> सेक्शन नहीं बनाते हैं, तो आपका कोड Save नहीं होगा। यानी आपका ब्लॉगर टेंप्लेट सेव नहीं होगा, और आपको गड़बड़ी दिखाई देगी।

ध्यान देः </div> सेक्शन हमारे द्वारा दिए गए कोड के जस्ट आगे ना बनाएं। </div> सेक्शन टेंपलेट क्रिएटर footer Credit Link के नीचे बनाना है। यानी उनके </div> सेक्शन जहां क्लोज हो रहे हैं। उनके साथ ही आपको अपना क्लोज </div> सेक्शन बनाना है, उम्मीद है आप समझ गए होंगे।

ध्यान दें: मैंने जो आपको footer Credit Link कोड प्रदान किया है, उसमें मेरी साइट का यूआरएल लिंक और नाम है।

तो उन्हें आप अपनी साइट के यूआरएल लिंक और नाम से चेंज करना न भूलें।

और उस कोड के अंदर कॉपीराइट वर्ष 2020 दीया है। आप 2020 की जगह अपना वर्ष डाल सकते हैं, जिस समय आप इस कोड का उपयोग अपनी साइट का footer Credit Link चेंज करने के लिए कर रहे हो।

नीचे स्क्रीनशॉट में आसान निशान के साथ दर्शाया गया है, कि आपको कोड में क्या बदलाव करने की जरूरत है।

Blogger Free Custom Template से Copyright footer Credit Link हटाए? केवल 5 मिनट
ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार इस कोड में अपने ब्लॉग यूआरएल, नाम और वर्ष में बदलाव करें | Blogger Free Custom Template से Copyright footer Credit Link कैसे हटाए

अधिक जानकारी के लिए हमारा यह यूट्यूब वीडियो देखें।





यह भी पढ़ें: " Blogger website में Social Media Follower Button आसान कोड जानकारी "
तो दोस्तों हमें उम्मीद है, कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी। और अगर पोस्ट पसंद आई है। तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि आपके दोस्तों को भी इस पोस्ट के बारे में पता चल सके और हमें कमेंट करें, कि आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी। 

 यदि आपका कोई प्रश्न है, तो नीचे Comment बॉक्स में हमें बताएं।

Comments

Popular posts from this blog

Photo बनाने वाला Apps Download करें – 25+ फोटो बनाने का ऐप्स

अगर आपको Best Photo Banane Wala Apps चाहिये तो आज की इस पोस्ट मे बढीयाँ photo editor Apps के बारे मे बताने वाला हु Best Photo Editor For Android Phone Download कर सकते है ओर इनसे शानदार Photo Editing कर सकते है इन Photo Banane Ka Apps का लगभग सभी लोग फोटो बनाने के लिये उपयोग करते ...

ZIP code Meaning in Hindi।Full form of ZIP code।जानिए Zip कोड के बारे में सबकुछ।

Zip Code meaning in Hindi H ello दोस्तों कैसे हो आप।आशा करता हूं कि अच्छे ही होंगे। SaRaisay में आपका स्वागत है।इस पोस्ट में हम एक खास कॉड के बारे में जानने वाले है।जो शायद आप जानते हुए भी नहीं जानते हैं। जी हां!आप जानते हुए भी इसका असली मतलब नहीं जानते होंगे। आज जो टॉपिक की ऊपर हम जानने वाले है वो है Zip code। ये खास तरीके का कोड के बारे में आपका थोड़ी बोहोत नॉलेज होनी ही चाहिए।इसी लिए इस पोस्ट में आप Zip code के बारे में पढ़के आसानी से अच्छे जानकारी ले सकते हैं। इसीलिए इस पोस्ट को आप अंत तक पढ़ते रहिए ताकि आप Zip code के बारे में छोटी सी छोटी जानकारी भी अच्छे तरीके हैं जान सखे। इस पोस्ट में आप जो जो जानेंगे जिसमें प्रमुख है zip code meaning in hindi,Zip code History,Zip codes uses ओर भी बोहोत कुछ। तो चलिए बढ़ते है आगे ओर जानते हैं Zip code के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां। Zip Code Meaning in Hindi Zip यानी “ Zonal Improvment Plan ” जो कि इसका फूल फॉर्म है। इसे आप एक तरह pin code या postal code कह सकते हैं।लिकिन ये इंडिया के लिए नहीं है। इसे यूनाइटेड स्टेटस ऑफ अमेरिका के लिए बना...

Review: Yokohama Kaidashi Kikou - The Best Mono no Aware Manga of All Time

I am very addicted to reading manga. I think I've read over 350+ manga in my whole life, it's probably more than even average native Japanese people have ever read. Reading manga is one my favorite things to do to fill the time in between activities. Manga are divided into short chapters and have less dense narrative compared to novel, caused by the use of illustration - often that the