Skip to main content

दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं ये 10 स्मार्टफोन, चुनें अपना फेवरिट फोन

दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं ये 10 स्मार्टफोन, चुनें अपना फेवरिट

दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं ये 10 स्मार्टफोन, चुनें अपना फेवरिट फोन

साल 2019 में मार्केट में अपना दबदबा कायम रखने वाले ऐपल के दो iPhone मॉडल्स 10 दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्मार्टफोन्स में शामिल हैं। काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि '2019 की आखिरी तिमाही में iPhone XR ग्लोबली सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना रहा और इसने करीब 3 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा किया।' सबसे पॉप्युलर डिवाइसेज की लिस्ट में सैमसंग, ओप्पो और शाओमी के स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं। ये 10 स्मार्टफोन्स दुनियाभर में बायर्स ने काफी पसंद किए हैं,

iPhone XR (कीमत: 49,900 रुपये)

iPhone XR में 6.1 इंच एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 1292x828 पिक्सल है। आईफोन XR में ए12 बायॉनिक प्रोसेसर दिया गया है। फोन में फेसआईडी, टच टू वेकअप और ड्यूल सिम जैसे फीचर्स मिलते हैं। फटॉग्रफी के लिए फोन में अपर्चर एफ/1.8, फोकस पिक्सल के साथ 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। आईफोन XR 64 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

Samsung A10 (कीमत: 7,900 रुपये)

सैमसंग गैलेक्सी A10 स्मार्टफोन में 6.2 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 720X1520 पिक्सल है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 7884 SoC प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। ऐंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 3400mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। बात की जाए कैमरे की तो F 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A50 (कीमत: 17,990 रुपये)

Galaxy A50 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1080x2340 पिक्सल्स है। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। गैलेक्सी A50 को 4GBरैम/64GB इंटरनल स्टोरेज और 6GBरैम/128 GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। फोन में 25 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo A9 (कीमत: 11,990 रुपये)

फोन में 1080x2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड ColorOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले इस पोन में ऑक्टा-कोर हीलियो पी70 प्रोसेसर मौजूद है। 4जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले ओप्पो A9 में फटॉग्रफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर देखने को मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसमें 4,020 mAh की बैटरी दी गई है।

iPhone 11 (कीमत: 64,900 रुपये)

iPhone 11 में 6.1 इंच का LCD IPS HD डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन A13 बायोनिक प्रोसेसर से पावर्ड है। iPhone 11 तेज फेस आईडी को सपॉर्ट करता है। ऐपल का दावा है कि iPhone XR के मुकाबले iPhone 11 की बैटरी 1 घंटे ज्यादा चलेगी। iPhone 11 के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, इसके बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप है। फोन के बैक में 12-12 मेगापिक्सल के 2 कैमरे दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Photo बनाने वाला Apps Download करें – 25+ फोटो बनाने का ऐप्स

अगर आपको Best Photo Banane Wala Apps चाहिये तो आज की इस पोस्ट मे बढीयाँ photo editor Apps के बारे मे बताने वाला हु Best Photo Editor For Android Phone Download कर सकते है ओर इनसे शानदार Photo Editing कर सकते है इन Photo Banane Ka Apps का लगभग सभी लोग फोटो बनाने के लिये उपयोग करते ...

ZIP code Meaning in Hindi।Full form of ZIP code।जानिए Zip कोड के बारे में सबकुछ।

Zip Code meaning in Hindi H ello दोस्तों कैसे हो आप।आशा करता हूं कि अच्छे ही होंगे। SaRaisay में आपका स्वागत है।इस पोस्ट में हम एक खास कॉड के बारे में जानने वाले है।जो शायद आप जानते हुए भी नहीं जानते हैं। जी हां!आप जानते हुए भी इसका असली मतलब नहीं जानते होंगे। आज जो टॉपिक की ऊपर हम जानने वाले है वो है Zip code। ये खास तरीके का कोड के बारे में आपका थोड़ी बोहोत नॉलेज होनी ही चाहिए।इसी लिए इस पोस्ट में आप Zip code के बारे में पढ़के आसानी से अच्छे जानकारी ले सकते हैं। इसीलिए इस पोस्ट को आप अंत तक पढ़ते रहिए ताकि आप Zip code के बारे में छोटी सी छोटी जानकारी भी अच्छे तरीके हैं जान सखे। इस पोस्ट में आप जो जो जानेंगे जिसमें प्रमुख है zip code meaning in hindi,Zip code History,Zip codes uses ओर भी बोहोत कुछ। तो चलिए बढ़ते है आगे ओर जानते हैं Zip code के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां। Zip Code Meaning in Hindi Zip यानी “ Zonal Improvment Plan ” जो कि इसका फूल फॉर्म है। इसे आप एक तरह pin code या postal code कह सकते हैं।लिकिन ये इंडिया के लिए नहीं है। इसे यूनाइटेड स्टेटस ऑफ अमेरिका के लिए बना...

Review: Yokohama Kaidashi Kikou - The Best Mono no Aware Manga of All Time

I am very addicted to reading manga. I think I've read over 350+ manga in my whole life, it's probably more than even average native Japanese people have ever read. Reading manga is one my favorite things to do to fill the time in between activities. Manga are divided into short chapters and have less dense narrative compared to novel, caused by the use of illustration - often that the